फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में पहले दिन 45 फीसदी छात्र पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
लाइव समय: सुबह 10:15 बजे धर्मशाला की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दूसरे ब्लाक में कक्षा ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या आधे से भी कम रही। जिला कांगड़ा में दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को खुले स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने पहले दिन आने से परहेज किया। जिले में कुल करीब 14 हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि जिले में 10वीं से लेकर 12वीं तक करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों में छात्रों की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे स्कूलों की अपेक्षा कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कुछ स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 60 से 70 प्रतिशत तक भी दर्ज की गई।
जिला मुख्यालय के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) में 10वीं से लेकर 12वीं तक करीब 278 छात्राएं पंजीकृत हैं। लेकिन इनमें से पहले दिन 10वीं कक्षा में 31 में से 10, जमा एक में 149 में से 34 और जमा दो कक्षा में पंजीकृत 98 छात्राओं में से 25 ने ही हाजिरी भरी। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में दसवीं से बाहरवीं तक कुल 170 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन पहले दिन स्कूल में करीब 60 ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में सोमवार शाम पांच तक पहुंचे आंकड़े के अनुसार पहले दिन स्कूलों में करीब 45 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे। उम्मीद है कि आगामी दिनों में स्कूलों में छात्रों की संख्या में इजाफा होगा। - रेखा कपूर, डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें