फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा के पाईसा में निजी भूमि से काटे खैर के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वन मंडल देहरा के तहत पाईसा पंचायत के जखरूंडी गांव में निजी भूमि से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। भूमि के मालिक ने पुलिस के पास शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार जिनकी भूमि से खैर के पेड़ काटे गए हैं, वे मुकेरियां में रहते हैं। वन विभाग के गार्ड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वन विभाग ने घास में छिपाकर रखे खैर के करीब एक दर्जन स्लीपर भी बरामद कर लिए हैं। भूमि मालिक को गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी की उनकी जमीन से खैर के पेड़ काटे गए हैं। इसके बाद भूमि मालिक मुकेरियां से पाईसा गांव पहुंचे और पुलिस थाना देहरा में लिखित शिकायत दी। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को इस बारे में शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें