खुंडिया में पूर्व सैनिक नायक कर्म सिंह की पार्थिव देह को सलामी देेते हुए सेना के जवान। फोटो- प
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां के गांव मरेहड़ के 80 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक कर्म सिंह का सोमवार को निधन हो गया। बीमारी के चलते उनका निधन हुआ है। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।
स्टेशन हेडक्वार्टर योल की सैन्य टुकड़ी ने थल सेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत पूर्व सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि कर्म सिंह 18 वर्ष की आयु में 1962 में सेना की जैक राइफल्स में भर्ती हुए थे। 1965 और 1971 भारत-पाक युद्धों में भाग लिया था। इस अवसर पर कैप्टन शक्ति चंद, कैप्टन देशराज, सूबेदार ईश्वर, सूबेदार धर्म सिंह, सूबेदार कर्ण, सूबेदार ध्यान, सूबेदार ओम प्रकाश और हवलदार बनवारी के अलावा इलाके के अनेक लोग शामिल रहे।