फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नहीं रहे कारगिल युद्ध के हीरो प्रमोद सिंह

Wed, 01 Oct 2025 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ठानपुरी में पूर्व सैनिक प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि देते स्टेशन हेडक्वार्टर योल के जवान। -स्रोत
विज्ञापन
धर्मशाला/योल। कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके नगरोटा बगवां के ठानपुरी गांव के 62 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रमोद सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन के बाद पैतृक गांव स्थित मोक्ष धाम में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्टेशन हेडक्वार्टर योल से सैनिकों की टुकड़ी भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रही। प्रमोद सिंह कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों को सरहद पार खदेड़ने में सक्रिय रहे थे और इस दौरान घायल भी हुए थे। स्थानीय लोग और सैनिक समुदाय उनके साहस और देशभक्ति को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें