फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरक्षित भवन निर्माण में निशा और पर्व का मॉडल रहा प्रथम

Wed, 01 Oct 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली स्कूल में आपदा प्रबंधन पर आयोजित प्रदर्शनी में विजेता टीम प्रधानाचार्य के साथ। संवाद
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए भवन निर्माण के सुरक्षित मॉडल प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी में जवाली स्कूल की निशा और पर्व का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने बच्चों के रचनात्मक और व्यावहारिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रदर्शनी में यह बताया गया कि आपदा के समय घरों और इमारतों का निर्माण कैसे सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। चलवाड़ा स्कूल के कमल और तनुजा का मॉडल द्वितीय और तहलियां स्कूल के तन्मय का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य प्रभात चंद पावा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें