फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा विस क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास : मोंगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भले ही कांगड़ा में विपक्षी दल भाजपा का विधायक हो। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। यह बात शुक्रवार काे एपीएमसी के जिला अध्यक्ष निशु मोंगरा ने प्रेस बयान में कही।
विज्ञापन

एक शिष्टाचार भेंट के दौरान शिमला में एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एपीएमसी की ओर से पांच लाख रुपये का अंशदान दिया। इस दौरान निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
मोंगरा ने सीएम को बताया कि चंगर और प्लम उत्पादक क्षेत्राें के लिए करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाओं का काम चल रहा है। इसी तरह कई क्षेत्राें में दर्जनों हैंडपंप व कृषि ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। कांगड़ा शहर और समूचे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर पैचवर्क और टारिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मोंगरा ने सीएम को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र आने का न्योता दिया। मोंगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कई उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें