नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के तहत कंडवाल से भेड़खड्ड तक बनने वाली फोरलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य बरसात खत्म होने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लग पड़ा हैं। फोरलेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी ने लोगों की सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क किया जा रहा हैं। इससे नेशनल हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले लोगों को गड्ढों से निजात मिलेगी और साथ ही बरसात के चलते खस्ताहाल सड़क की मरम्मत से लोगों का सफर भी सुगम होगा।
कंडवाल में बने फोरलेन पर सड़क के खराब भाग को उखाड़ कर वहां नई तारकोल बिछाने की तैयारी की जा रही है। जसूर में फ्लाईओवर के नीचे बनीं दोनों सर्विस लेन पर नई तारकोल बिछाई जाएगी। आईआरबी कंपनी के सीजीएम इंजीनियर हरप्रीत सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।