फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े ज्वेलर थीप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने रविवार को मात्र तीन घंटों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने कोतवाली बाजार में एक सुनार की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तीन घंटे में ही इन्हें धर-दबोचा। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के निशाने पर ज्वेलर और कारोबारी थे। आरोपी लगातार इनकी रेकी कर रहे थे।
पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के कोतबाली बाजार में एक ज्वेलर की दुकान में तीन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की कब्जे से पायल की एक जोड़ी, सोने के झुमके और सोने की चूड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान साहिल (20) निवासी महसमपुर, कोट बालखां, नकोदर जिला जालंधर, देवी दास (40) निवासी संदबतदोना जिला कपूरथला और विजय कुमार निवासी सुजादा नंगल गली नंबर 11 गुरदासपुर हाल निवासी नकोदर पंजाब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें