फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने तीसरे दिन भी डीसी ऑफिस पहुंचकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बुधवार को भी जिलाधीश कांगड़ा कार्यालय के परिसर में रोष-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जहां प्रदेश सरकार से जेबीटी पर दिए गए फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग उठाई गई, वहीं बीएड धारकों को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने खूब कोसा। रोष जताने पहुंचे प्रशिक्षुओं ने बीएड डिग्री धारकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं ने बताया कि अब अनिश्चितकाल तक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो वर्षों से जो मामला उच्च न्यायालय में चला था, उसका फैसला 26 नवंबर शुक्रवार को जेबीटी के विपरीत रहा। वहीं, सरकार का पक्ष जेबीटी प्रशिक्षुओं के हक में रहा था। उच्च न्यायालय के इस फैसले से करीब 40 हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य खतरे में है। इसलिए सरकार इस मामले में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करती है, तब तक सभी जेबीटी प्रशिक्षु कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे और रोजाना अपना रोष जाहिर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें