फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बीमार रहने के कारण तनावग्रस्त था

Wed, 01 Dec 2021 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

युवक बीमार रहने के कारण तनावग्रस्त रहता था। जब मृतक ने आत्महत्या की उस वक्त घर में कोई नहीं था। मां भी घर से बाहर गई हुई थी। जब मां घर आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा की अरुण ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे के साथ लटककर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबागांव क्षेत्र के दसलू गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अरुण कुमार 27 साल पुत्र मिलाप चंद गांव दंसलू डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक बद्दी में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। कुछ माह पहले युवक कोरोना संक्रमित हुआ था। ठीक होने के बाद नौकरी करने बद्दी चला गया था, लेकिन कुछ दिन पहले चिकन पोक्स की बीमारी का शिकार हो गया। इस कारण उसके पिता ने एक सप्ताह पहले उसे घर बुला लिया। 

विज्ञापन


युवक बीमार रहने के कारण तनावग्रस्त रहता था। जब मृतक ने आत्महत्या की उस वक्त घर में कोई नहीं था। मां भी घर से बाहर गई हुई थी। जब मां घर आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो देखा की अरुण ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे के साथ लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है और धारा-174 के तहत कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें