नगरोटा सूरियां में मत्स्य विभाग के पास पंजीकरण करवाते दुकानदार। स्रोत : विभाग
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां में शनिवार को मत्स्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। सहायक निदेशक मत्स्य पौंग जलाशय संदीप कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के जरिए सभी मछुआरों और फ्राई मछली की दुकान चलाने वाले मछुआरों की रजिस्ट्रेशन की जाएगी। साथ ही उनकी आईडी बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य मत्स्य से जुड़े हुए श्रमिकों की कार्य आधारित डिजिटल पहचान, रोजगार स्रोत, लघु और सूक्ष्म उपयोगी को प्रोत्साहित कर उत्तम और स्वच्छ मछलियों की आपूर्ति को बढ़ावा देना है। नगरोटा सूरियां मत्स्य सहकारी सभा के अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि डिजिटल आईडी बनने से मछुआरे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह अभियान 22 फरवरी तक जारी रहेगा। शनिवार को शिविर के दौरान 52 मछली फ्राई दुकानदारों की ऑनलाइन आईडी बनाई गई।