खोली गांव मे आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद एपीएमसी और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के
गगल (कांगड़ा)। एपीएमसी एवं कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को खोली पंचायत का दौरा किया। मोंगरा ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लिए 2 करोड़ 42 लाख रुपये से पेयजल योजना लगभग बन गई है। 31 मार्च से पहले यह स्कीम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा जनता को समर्पित कर दी जाएगी। इस योजना से सभी का काम आसान हो जाएगा।
योजना के तहत ट्यूबवेल से पानी लिफ्ट करके वाटर टैंक में डाला जाएगा। उसके बाद मेन पाइप निकाली गई है, वहां से ब्रांच पाइप के द्वारा हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इस योजना की प्रगति देखने पहुंचे हैं। योजना से पूरे खोली क्षेत्र में पानी की कमी दूर हो जाएगी। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं निशु मोंगरा के समक्ष रखी। उन्होंने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर दिया, जबकि अन्य को विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया।