फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने किया देहरा घाटी से बाड़ी मार्ग का भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में सड़क मार्ग के स्तरोन्नयन का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया। औद्योगिक गलियारे के तहत 50 लाख की लागत से होने वाले स्तरोन्नयन कार्य से न केवल सड़का का सुधार किया जाएगा, बल्कि इसका विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने कहा कि गांव के लोगों की दशकों से मांग थी कि सड़क का निर्माण कर इसे सुविधाजनक बनाया जाए। सरकार ने न केवल इस सड़क का निर्माण करवाया, अपितु अब औद्योगिक गलियारे के तहत इस सड़क का स्तरोन्नयन भी किया जा रहा है, जिसे वे बहुत जल्द क्षेत्र की जनता को समर्पित भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या को आने वाले दिनों में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जयराम सरकार आने के बाद जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के तहत ही करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें दो करोड़ रुपये की लागत से कोटला अमरोह से पतियाल बस्ती संपर्क मार्ग, 19 लाख की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 503 से बाबा टिल्ला से बगली संपर्क मार्ग, 24 लाख की लागत से मुख्य मार्ग बेही से शिव मंदिर-पठानिया बस्ती, 3 करोड़ की लागत से जंडौर से जोल मार्ग का सुधारीकरण और 71 लाख की लागत से रिड़ी कुठेड़ा से तलपियां दी सराये का सुधारीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें