चंबा के नैनीखड्ड में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष क
बनीखेत (चंबा)। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय नैनीखड्ड (डूंडियारा- बांग्ला) का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के उप मंडल कार्यालय (सहायक अभियंता) शुरू होने से क्षेत्र की 20 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने भटियात हलके में विभिन्न विभागीय योजनाओं की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। कार्य योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए वित्त वर्ष के दौरान जल शक्ति विभाग 55 विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 310 करोड़ की धनराशि खर्च कर रहा है। दो वर्षों के दौरान पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ की राशि से विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण का भी आकलन किया गया है। विस अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। संवाद