धर्मशाला। अब मैक्लोडगंज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को डीलक्स बसों में 950 की बजाय 821 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे। वहीं 797 रुपये में यात्री धर्मशाला से दिल्ली जा सकते हैं। उन्हें पहले 923 रुपये देने पड़ते थे। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने डीलक्स बसों का कियारा 15 प्रतिशत कम कर दिया है। इससे लोगों को कोरोनाकाल में कुछ हद तक राहत मिलेगी।
अब कम कियारा देकर यात्री डीलक्स बस की सुविधा का मजा ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार पहले डीलक्स बसों में साधारण बसों के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक लिया जाता था। मगर निगम ने अब इसे घटा दिया है। यात्री अब साधारण बसे से थोड़े अधिक पैसे देकर डीलक्स बसों में आराम से सफर कर सकेंगे। आरएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने यह जानकारी दी।
रूट का नाम नया किराया पुराना किराया
मैक्लोडगंज-दिल्ली 821 950
धर्मशाला- दिल्ली 797 923
कांगड़ा- दिल्ली 751 872