फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहार घाटी में भारी बारिश से मकान ढहा

विज्ञापन
चौहार घाटी में बारिश के कारण गिरा मकान। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। चौहार घाटी के लपास गांव में भारी बारिश के कारण शनिवार सुबह केहर सिंह पुत्र चमारू राम का दोमंजिला मकान ढहा गया। इससे लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान रमेश ने बताया कि जब मकान गिरा तब घर पर कोई नहीं था। बताया कि गरीब परिवार के चारों लोगों को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधान ने बताया कि साथ लगते दो-तीन घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। प्रधान ने पीड़ित परिवार को राहत राशि देने की मांग की है। वहीं बरोट क्षेत्र में शुक्रवार रात से हुई भारी बारिश के कारण ऊहल और लंबा डग नदी में जलस्तर बढ़ गया है। बरोट शानन बराज गेटों के फोरमैन मंगतराम ने बताया कि शनिवार को 2330 क्यूसिक पानी आया, जबकि गत दिन 660 क्यूसिक पानी था। शनिवार को 110 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें