फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर की 63 पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें दो अक्तूबर को होंगी

Tue, 29 Sep 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की सभी 63 ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर को एक साथ ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी धर्मशाला के निर्देशों के तहत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मीना शर्मा ने सभी पंचायत प्रधानों और सचिवों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बैठकों की कार्यवाही को विधिवत दर्ज करने के लिए सभी पंचायतों में कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। ग्राम सभा की इस विशेष बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों व कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत के आय-व्यय का पूरा ब्योरा ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन करवाया जाएगा। बैठक में आगामी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वीबी-जी रामजी के तहत वर्ष 2027-28 के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों का शेल्फ भी तैयार किया जाएगा।
बीडीओ मीना शर्मा ने बताया कि बैठकों में सदस्यों को नियमों के अनुसार समस्त जानकारी दी जाएगी और अन्य समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विकास कार्यों की योजनाएं पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें