फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत: पठानिया

विज्ञापन
बदूही पंचायत में जनसभा के दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया व अन्य। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। वनमंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए प्रयासरत है। वे शनिवार को नूरपुर विकास खंड की बदूही पंचायत में 1 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अरण्यपाल (वन) डीआर कौशल, डीएफओ विकल्प यादव, तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ श्याम सिंह भी उपस्थित रहे। पठानिया ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं के मिलने से युवाओं को जहां नई ऊर्जा मिलती है।
वहीं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने और सैन्य सेवाओं में तैयारी करने का भी बेहतर अवसर मिलता है। इस मौके पर उन्होंने बदूही में 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल मैदान, ओपन एयर जिम और राजकीय माध्यमिक पाठशाला में 13 लाख रुपये की लागत से बनाए गए बास्केटबाल, वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट के साथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 लाख रुपये से निर्मित बदूही से खैरनाला और 35 लाख रुपये से बनाए गए बदूही से कुठ लिंक सड़क के अतिरिक्त 35 लाख रुपये से तैयार वन निरीक्षण कुटीर को भी जनता को समर्पित किया। इस मौके पर अर्पणा देवी, जेएस राणा, भवानी पठानिया, त्रिशला देवी, राजेश चिब्ब, अनु महाजन, रविंद्र चौधरी, सिकंदर राणा, सुरेंद्र पठानिया, दयाल सिंह बिट्टा, सुदर्शन गिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें