फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गदराणा पंचायत को मिलेंगे 30 लाख, खुलेगा ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगथ/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम पंचायत गदराणा को विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह घोषणा विधायक मलेंद्र राजन ने शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में की।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पंचायत को 25 लाख रुपये और उनकी विधायक निधि से अतिरिक्त 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही पंचायत में ओपन जिम स्थापित करने की भी घोषणा की गई।
उन्होंने कहा कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र में पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से एक बस गदराणा पंचायत से होकर गुजरेगी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें