फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हादसों के बाद भी नहीं जागा एचआरटीसी, बसों के खस्ताहाल दरवाजे बने खतरा

Sun, 21 Jun 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
निगम की बसों के दरवाजों के लटके हुए हैंडल। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला बस अड्डे पर पड़ताल में सामने आई लापरवाही अधिकांश बसों के हैंडल और लॉक खराब
विज्ञापन

पड़ताल
रूट पर भेजने से पहले पूरी तरह से नहीं होती बसों की चेकिंग
तिलक राज
धर्मशाला। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों और परिवहन संबंधी घटनाओं के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की तकनीकी खामियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। निगम की कई बसों के दरवाजों के हैंडल ढीले पड़े हैं, जबकि कुछ बसों के दरवाजे ठीक से बंद तक नहीं हो रहे। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे धर्मशाला बस अड्डे पर की गई पड़ताल में बसों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। जांच के दौरान लगभग आठ बसों में से पांच के दरवाजों के हैंडल लटके हुए मिले। वहीं कुछ बसों के दरवाजे अंदर से हल्का दबाव पड़ते ही खुल रहे थे। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से अधिकांश बसें लंबी दूरी के रूटों पर संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

यात्रियों ने भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों रमेश कुमार, पवन कुमार, नितेश, अंकित, मनोज कुमार, पंकज, कुलदीप, रेखा देवी, पवना कुमारी, सरोज, रंजना, रमना और बीना ने बताया कि कई बसों में दरवाजों के हैंडल और लॉकिंग सिस्टम खराब हैं। सफर के दौरान दरवाजों में होने वाला कंपन यात्रियों को असुरक्षित महसूस कराता है। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले रूटों पर यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यात्रियों का आरोप है कि बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी समुचित तकनीकी जांच नहीं की जाती।

अभी हाल ही में हुई घटना में गई थी बच्ची की जान
पालमपुर के निकट मैंझा पुल के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा अनामिका उर्फ कोमल की मौत हो गई थी। चंबा जिले के होली क्षेत्र की रहने वाली अनामिका ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने पैतृक गांव लटवाला आई थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के साथ एचआरटीसी बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान बस का दरवाजा अचानक खुल गया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद बस के पीछे के टायर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोट
दरवाजों के हैंडल और लॉक की समस्या मेरे ध्यान में नहीं थी। आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही सभी बसों के दरवाजों और लॉकिंग सिस्टम की जांच करवाने तथा आवश्यक मरम्मत के निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।- अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी

निगम की बसों के दरवाजों के लटके हुए हैंडल। -संवाद

निगम की बसों के दरवाजों के लटके हुए हैंडल। -संवाद

निगम की बसों के दरवाजों के लटके हुए हैंडल। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें