फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में पानी बढ़ने से चार चरवाहे टापू पर फंसे

विज्ञापन
रेस्क्यू किए गए ब्यास नदी के बीच टापू में फंसे लोग
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरा उपमंडल में चामुखा मंदिर के पास ब्यास दरिया में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से दरिया के पार बने टापू पर चार लोग फंस गए थे। शाम को मिली सूचना के बाद एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर और डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे बचाव दल ने देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे बुजुर्ग और तीन युवक भैंसें चराने के लिए ब्यास दरिया के पार गए थे।
जब ये लोग गए थे, तो उस दौरान दरिया में पानी का स्तर बेहद कम था। इसके बाद अचानक से पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण ये लोग दरिया के पार बने टापू में फंस गए। ऐसे में काफी प्रयास करने के बाद भी जब इन लोगों को निकाला नहीं जा सका, तो पंचायत प्रधान चामुखा ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत प्रशासन घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गया। वहीं, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशासन ने एसडीएम नादौन से संपर्क कर राफ्टर की व्यवस्था की। इसके पश्चात देर शाम तक राफ्टर की मदद से चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें