फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट-मुल्थान में चार सड़कें बंद, एक दर्जन गांवों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
बर्फवारी के कारण बंद पड़ी दुर्गम पर्यटन क्षेत्र मुल्थान की कोठी कोढ़ सड़क। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला/ मुल्थान/ बैजनाथ। जिला कांगड़ा में लगातार दो दिन हुए ताजा हिमपात व बारिश के बाद अभी भी दुर्गम क्षेत्र बरोट व मुल्थान में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को जिले में मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस तो ली। लेकिन, बरोट व मुल्थान में अभी भी चार सड़कें बंद रहीं और दूरदराज के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल है। लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को बरोट की मुख्य सड़क बरोट-घटासनी खुलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है। जानकारी के अनुसार अभी भी पर्यटन क्षेत्र बरोट की बरोट-मियोट, बरोट-कोठी कोढ़, बरोट-लोहारडी व बोचिंग-रोलिंग सड़कों पर शनिवार को भी बस सेवा बंद ही रही। वहीं दूसरी ओर पर्यटन नगरी नड्डी में लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। इसके अतिरिक्त देश-विदेश से आए पयटकों ने इंद्रुनाग और बिलिंग में पैरागलाइडिंग का आनंद भी लिया।
नड्डी में दो घंटे लगा रहा गाड़ियों का जाम
मौसम साफ होने के चलते शनिवार को पर्यटक व स्थानीय लोगों ने पर्यटन नगरी नड्डी का रुख किया। लेकिन, नड्डी में पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण दो घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। इसे पुलिस प्रशासन की सहायता से नियंत्रित कर सड़क को आम जनता के लिए सुुुचारु किया गया।
विज्ञापन

तीन ट्रांसफार्मर ठप : रमेश ठाकुर
विद्युत उपमंडल बरोट के कनिष्ठ अभियंता रमेश ठाकुर ने बताया कि बरोट के दुर्गम क्षेत्रों में भारी हिमपात होने से बिजली के तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इनको बोर्ड की ओर से ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही इनको ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें