फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ग्यारह बजे ही धुंध के आगोश में समाया धर्मशाला

विज्ञापन
धर्मशाला में मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे छाई घनी धुंध में वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरते हुए - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के कई हिस्सों में सुबह से आसमान में बादल छा गए। कुछ इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, सुबह करीब ग्यारह बजे पूरा धर्मशाला शहर घनी धुंध की आगोश में समा गया। इसके चलते कुछ समय के लिए धर्मशाला शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। दिन के वक्त ही चालकों को वाहनों की बत्तियां जलाकर सफर तय करना पड़ा। वहीं, दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों ने इस खुशनुमा मौसम का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पंजाब से आए मनमीत, जस्सी, अमरेंद्र, दिल्ली से आए रोहित, सचिन, शालिनी, जैसमीन और हरियाणा से आए समीर, लोकेश व कविता ने बताया कि धर्मशाला के सहाने मौसम के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। पहली बार धर्मशाला पहुंचते ही सुहाने मौसम का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला शहर के मौसम की यही खूबी देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। इस मनमोहक मौसम ने हमारी हिमाचल यात्रा को बेहद खूबसूूरत और यादगार बना दिया है।
अब इस मौसम से वापस लौटने का मन नहीं कर रहा। वहीं, इंदौरा में सुबह भारी बारिश हुई। इसके अलावा धर्मशाला पालमपुर में हल्की बारिश के बाद लोगों ने बढ़ती गर्मी से निजात पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें