फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से धर्मशाला आ रही डस्टर कार में लगी आग

विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी चौक पर चलती गाड़ी में लगी आग को बुझाते हुए अग्निशमन के कर्मी। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंजाब के लुधियाना शहर से धर्मशाला घूमने आए पर्यटकों की कार में जिलाधीश कार्यालय के सामने आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लुधियाना से कुछ लोग एक डस्टर कार में सवार होकर धर्मशाला की ओर आ रहे थे। इस दौरा जिलाधीश कार्यालय के सामने उनकी कार के इंजन में आग लग गई। यह कार बलविंद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी लुधियाना की थी। आग लगने के बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुष्टि करते हुए फायर आफिसर कांगड़ा एसके चौधरी ने बताया कि कार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें