फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर को मिली प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट और सिटीजन लाइब्रेरी की सौगात

Tue, 27 May 2025 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर में पुस्तकालय का लोकार्पण करते विधायक भवानी पठानिया। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया ने सोमवार को हाड़ा में प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का लोकार्पण किया। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसे अलावा विधायक ने 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई सिटीजन लाइब्रेरी फतेहपुर का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पंचायत समिति हॉल फतेहपुर का विधिवत शिलान्यास किया। विधायक पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्रीय विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, पंचायत प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें