फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर पंचायत के विरोध में फूटा लोगों का आक्रोश, रैली निकाली

Tue, 27 May 2025 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चौगान में बैठकर नगर पंचायत के प्रस्ताव विरोध करते ग्रामीण। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के ऊपरी क्षेत्र की चार पंचायतों बीड़, चौगान, क्योर और गुनेहड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। पहले इन पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर विरोध जताया था, अब सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने चौगान में रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष देश राज एवं सचिव विचित्र सिंह की अगुवाई में निकाली गई रैली में लोगों ने सरकार, प्रशासन और नगर पंचायत के पक्षधर लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पंचायतें पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का आज भी अभाव है। क्योर और गुनेहड़ पंचायतों के कुछ गांवों आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि इन क्षेत्रों में 300 से अधिक परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और इस वर्ष मनरेगा के तहत 60,000 रुपये तक के कार्य करवाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन स्थानीय विधायक के साथ मिलकर पंचायतों के कुछ चुनिंदा लोगों की राय को तरजीह दे रहे हैं, जबकि असल में बहुसंख्यक ग्रामीण नगर पंचायत बनने के विरोध में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी आवाज को नजरअंदाज कर जबरन अधिसूचना जारी की गई, तो वे आगामी विधानसभा चुनावों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख ग्रामीण नेता और प्रतिनिधि
देश राज (अध्यक्ष, ग्रामीण किसान संघर्ष समिति), विचित्र सिंह (सचिव), मोहर सिंह (उपप्रधान), भाग सिंह (कोषाध्यक्ष), राज कुमार (ब्लॉक समिति सदस्य, क्योर-गुनेहड़), शिव कुमार (प्रधान क्योर), रोवन लाल (उपप्रधान क्योर), मीनाक्षी (महिला मंडल प्रधान क्योर), मनसा राम (प्रधान बड़ा भंगाल), अंजना देवी (प्रधान गुनेहड़), दुनी चंद (उपप्रधान), भूमि चंद (उपप्रधान चौगान), अक्षय कुमार, रामप्रकाश, हरी राम, हरभजन सिंह, सुमना देवी (महिला मंडल प्रधान चौगान), सोनू देवी, बीना देवी (महिला मंडल प्रधान बाड़ी), बिमला देवी (महिला मंडल प्रधान लम्बाहार), सुरेश कुमार (पूर्व प्रधान चौगान) और स्वर्णा देवी।

चौगान में बैठकर नगर पंचायत के प्रस्ताव विरोध करते ग्रामीण। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें