फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में घर-द्वार बताया जाएगा, क्यों अलग दें गीला और सूखा कचरा

Tue, 11 Feb 2025 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में स्वच्छ शहर सशक्त शहर योजना के शुभारंभ पर नगर परिषद कर्मचारी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ किया। नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा शिब्बू ने बताया कि इस योजना के तहत कचरे के निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के महत्त्व के बारे में घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता नियमों और नगर परिषद की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक राज्य, एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल आरंभ किया जा रहा है। इसके माध्यम से आगामी समय से इस पोर्टल के माध्यम से 45 सेवाएं दी जाएंगी। व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर प्रबंधन, शिकायत निवारण और सामुदायिक स्थानों की बुकिंग सहित कई जन सेवाएं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निवारण किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों की ओर से प्रस्तुत की गई समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। यह पहल पारदर्शिता और डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य और नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें