फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां में विद्युत पेंशनर फोरम का प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां में विद्युत पेंशनर फोरम का प्रदर्शन कल
विज्ञापन

बैठक में केंद्र के बिजली बिल 2025 का किया कड़ा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई 12 फरवरी को विद्युत उपमंडल कार्यालय नगरोटा सूरियां के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेगी। यह फैसला राज्य ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर पेंशनर फोरम ने विश्रामगृह में इकाई प्रधान त्रिलोक मैहरा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में लिया। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन संघ नगरोटा सूरियां की सचिव सुभाषना भारती के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्युत पेंशनर फोरम इकाई सचिव कृष्ण भारद्वाज ने बैठक में स्पष्ट किया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश की अपील पर 12 फरवरी को दोपहर भोजन अवकाश के समय विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में नगरोटा सूरियां इकाई भाग लेगी और केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिजली बिल 2025 को लोकसभा में लाने जा रही है। यह न तो देश के हित में है न प्रदेश की जनता सहित कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में है। यह बिल मात्र धन्ना सेठों के हक में है। स्मार्ट मीटर विद्युत बोर्ड की संपत्तियों को कौड़ियों के भाव धन्ना सेठों को बेचने की राह है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से निजी कंपनियों को सरकार विद्युत बोर्ड जैसे कमाऊ पूत को परोस कर धन्नासेठों को देने जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा कार्यरत विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा और ऐसे कर्मचारी 10-15 बर्ष बोर्ड में सेवाएं देने के बाद बेरोजगार हो जाएंगे। भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड में धन की कोई कमी नहीं है, अपितु धन की कमी कुप्रबंधन के कारण है जिनमें सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकेला जलशक्ति विभाग ही बोर्ड को देय देनदारियों के लगभग 500 करोड़ राशि पर कुंडली मारे बैठा है जिसके विरुद्ध बोर्ड को कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन

बैठक में इकाई उपप्रधान सुदेश कुमारी, संतोष कुमारी, त्रिलोचन सिंह, संगठन सचिव प्रकाश कंडवाल, वित्त सचिव जोगिंद्र सिंह, लेख राज, नरेश कुमार, ई. सुधीर मनकोटिया सहित 40 से ज्यादा पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें