फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ में सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों का कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम के दिशानिर्देशों के अनुरूप उपमंडल के उस्तेहड़ टी फैक्टरी एवं गणेश बाजार के आसपास सड़क के किनारे सूखे एवं जर्जर पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। एसडीएम ने बताया कि काफी समय से स्थानीय लोगों की यह शिकायत थी कि सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। विशेषकर तेज हवाओं, बारिश अथवा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इन पेड़ों के गिरने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें