फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब के अमृतसर निवासी एक मुख्य आरोपी को धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी से सघन पूछताछ कर क्षेत्र में सक्रिय ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक पुराने एनडीपीएस मामले की बैकवर्ड लिंकेज (पिछली कड़ियों) की जांच के दौरान आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जग्गू निवासी गांव बोपाराय कलां, अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही थी। एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर इसकी सूचना नियमानुसार उसके भाई को दे दी गई है।
शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और बताया कि उसने तस्करी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़कर नहर में फेंक दिया था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसकी गहन तलाशी ली तो उसके पास से दो अन्य मोबाइल फोन और 5,400 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस इस मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर नेटवर्क के अन्य तस्करों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें