कैलिब्रेशन के लिए पहुंची टीम ने निरीक्षण सिस्टम पर जताया पूरा भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डे पर शनिवार को डीवीओआर और डीएमई सिस्टम की उड़ान कैलिब्रेशन सफलतापूर्वक पूरी हुई। डीवीओआर और डीएमई सिस्टम मौसम सहित अन्य एक्यूरेसी को दर्शाता है। शनिवार को एक टीम गगल हवाई अड्डे पर मौसम सहित अन्य एक्यूरेसी दर्शाने वाले डीवीओआर का निरीक्षण करने टीम पहुंची।
इस दौरान टीम ने इस डीवीओआर और डीएमई सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त पाया। इस अभ्यास को कांगड़ा हवाई अड्डे के सीएनएस विभाग की ओर से फ्लाइट इंस्पेक्शन यूनिट (एफआईयू) के एक फ्लाइट इंस्पेक्टर की देखरेख में किया गया।
सफल कैलिब्रेशन से डीवीओआर और डीएमई सिस्टम का ऑप्टिमम प्रदर्शन सुनिश्चित होता है, जो सुरक्षित हवाई संचालन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और सीएनएस प्रभारी शनि अंचल सहित सीएनएस टीम ने एफआईयू टीम के हवाई अड्डे पर आगमन पर उनका स्वागत किया।