फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंजाब की तर्ज पर शाहपुर में भी हो स्टील साइलो, दिल्ली में उठाई मांग

Wed, 12 Aug 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शाहपुर में भी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का आधुनिक स्टील साइलो स्थापित करने की मांग उठी है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर गेहूं और चावल के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एफसीआई की ओर से पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत अत्याधुनिक स्टील साइलो स्थापित किए गए हैं। इसी तर्ज पर शाहपुर में भी सुविधा विकसित की जानी चाहिए। शाहपुर में स्टील साइलो बनने से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। आधुनिक भंडारण व्यवस्था से अनाज को सुरक्षित रखने के साथ फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में प्रस्तावित ऊना आलू प्रसंस्करण केंद्र, नादौन स्पाइस पार्क और कांगड़ा किन्नू प्रसंस्करण केंद्र की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शाहपुर में साइलो बनने से कृषि उत्पादों के भंडारण, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें