पालमपुर (कांगड़ा)। घुग्घर में चौकी रोड के साथ लगते एक होटल के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शरीर पर चोट का निशान भी पाया गया है। मौत कैसे हुई
है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस जांच में जुटी है। व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल लग रही है। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।