फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप

Thu, 03 May 2018 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर में अभी एक नाबालिग छात्रा से दुराचार मामला अभी सुलझा नहीं है कि शहर पालमपुर के आसपास एक स्कूल के एक और अध्यापक पर नाबालिग छात्राओं से छेडख़ानी करने के आरोप जड़े हैं। 
विज्ञापन


अध्यापक नाबालिग बच्चियों से छेडख़ानी करता था।  छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बता दी। अभिभावकों को इस बात का पता चलते ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आक्रोश जताया है। 

मामले का पता चलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस में किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
Trending Videos

पढ़ाने के साथ करता था अश्लील हरकतें

डेमो
जानकारी के अनुसार पालमपुर के पास एक स्कूल में एक अध्यापक छात्राओं को विदेशी भाषा पढ़ाता है। यह अध्यापक छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को यह भाषा पढ़ाता है। लेकिन यह अध्यापक छात्राओं को भाषा पढ़ाने के साथ अश्लील हरकतें करता है।

अपनी खूबसूरती को लेकर भी यह अध्यापक इन छात्राओं से पूछता है कि तुम्हें मैं कैसे लगता हूं, जब छात्राओं का कहना होता कि आप अच्छे अध्यापक हैं और अच्छा पढ़ाते हैं। इस पर अध्यापक का कहना होता कि क्या सिर्फ मैं तुम्हें अच्छी ही लगता है। 
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि यह अध्यापक उनसे सिर व कंधों की मालिश करवाता है, जबकि जब वह बैठी होती हैं तो उनके कंधों पर कभी आगे तो कभी पीछे से उनकी चुटकी काट देता है तो कभी बोलता है उसके साथ डांस करो और बोलता की दरवाजा बंद कर दो कोई आए तो मुझे बता देना।

अध्यापक की इन हरकतों से दुखी छात्राओं ने इसकी शिकायत अभिभावकों से कर दी है। अभिभावकों ने इस बाबत स्कूल प्रधानाचार्य से शिकायत की है तो उन्होंने इस बारे चुप्पी साधी है। जबकि सूत्र बताते हैं कि अध्यापक को स्कूल से बर्खास्त कर दिया है। 

डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस को मौखिक सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन, पुलिस मौाखिक सूचना के आधार पर जांच कर रही है।सूचना देने वाले को लिखित शिकायत देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें