फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल बस की टक्कर से परिवार के तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार, कोटला में दबोचा
हादसे में चंबा जिले का परिवार हुआ घायल, पुलिस ने बस कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर नूरपुर के पास बिंद्रावन में एक निजी स्कूल बस (मिनी बस) की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बस चालक घटनास्थल से बस लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पीछा कर कोटला के समीप दबोच लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार विजय कुमार अपनी पत्नी मीना और सात वर्षीय बेटे अर्नब के साथ कांगड़ा से नूरपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नूरपुर के समीप बिंद्रावन में संगरूर से धर्मशाला जा रही एक निजी स्कूल की मिनी बस की बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार विजय कुमार निवासी चुवाड़ी जिला चंबा और उसकी पत्नी मीना कुमारी के अलावा सात वर्षीय बेटा अर्नब घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन घायलों को इलाज के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बस चालक करनैल सिंह निवासी संगरूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें