फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवरेज के दौरान पत्रकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के नरवाणा में चुनाव रिपोर्ट बनाते समय एक न्यूज चैनल की टीम पर हमला हो गया। हमले का आरोप एक राजनीतिक दल के समर्थकों पर लगाया गया है। हमले में टीवी चैनल की टीम के कैमरामैन को चोटें आई हैं। आरोप है कि राजनीतिक दल के समर्थकों ने करीब आधे घंटा तक चैनल की टीम को बंधक बनाए रखा।
घायल राहुल को पुलिस की सहायता से धर्मशाला अस्पताल लाया गया। यहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। राहुल की शिकायत पर सदर थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करवाने वाले चैनल की टीम के सदस्य राहुल चावला ने बताया कि लाइव कवरेज के दौरान जब वे गाड़ी में अपना सामान पैक कर रहे थे तो उसी दौरान एक राजनीतिक दल के समर्थकों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के हाथ से कैमरा छीन लिया तथा लाइटें भी तोड़ दी। मारपीट करने आए समर्थक उनके कैमरे को भी साथ ले गए हैं। आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक टीम को बंधक बनाकर रखा। इसके बाद वे मौका पाकर वहां से भागे, लेकिन पीछे से आरोपी कार्यकर्ताओं ने पत्थर मारे, जिससे उन्हें चोटें आई। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, वीरवार को प्रेस क्लब धर्मशाला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रोष स्वरूप काली पट्टियां बांध कर पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. रमेश छाजटा को शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें