फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में युवक पर लगाया दुराचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर में युवक पर लगाया दुराचार का आरोप
विज्ञापन

एक साल पहले शादी का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। एक महिला ने युवक के खिलाफ एक साल पहले दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर दुराचार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी इस युवक से तीन सितंबर 2017 को फोन
के जरिये दोस्ती हुई थी। उसके बाद वह उससे बात करता रहा, लेकिन फोन के जरिये दोस्ती के बाद यह युवक 23 अक्तूबर 2017 को उसके घर पर आया। इस दौरान वह उसके घर पर ही ठहरा और उसने उससे शादी का झांसा देकर दुराचार किया था। करीब एक साल पहले हुए दुराचार को लेकर अब युवक के शादी से टालमटोल करने पर महिला ने पालमपुर पुलिस में युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने महिला का टांडा मेडिकल कालेज में मेडिकल करवा लिया है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि एक महिला ने युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें