फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ज्वालामुखी से लाखों उडा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक चोर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर चुके हैं। बावजूद एक भी चोर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। अब थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत गांव हिरन कोहला में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवर और लाखों की नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार मध्यरात्रि चोरों ने पुरोहित पंकज दत्त पुत्र स्व. सुनील दत्त निवासी हिरन कोहला के घर में सेंध लगाकर कुल साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी और गहने चुरा लिए। पंकज ने इसकी शिकायत पुलिस थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि जिस समय चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय एक कमरे में घरवाले सो रहे थे। लेकिन चोरों ने इतनी सफाई से सामान पर हाथ साफ किया कि इसकी भनक घर में मौजूद परिजनों को भी नहीं लगी। चोर एक कमरे के पिछली तरफ लगी ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने तीन कमरों में से 1 लाख 40 हजार की नकदी सहित सोने और चांदी के आभूषण चोरी किए। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें