फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी के जलाए कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में पत्नी से मारपी, कपड़े जलाए
विज्ञापन

पड़ोसी की घास को भी लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी थुरल के तहत एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर न केवल अपनी पत्नी से मारपीट की, बल्कि पत्नी के कपड़े भी जला दिए और पड़ोसियों के घास को भी आग लगाई। इस संबंध में पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वैरघट्टा पंचायत के चूला गांव में शुक्रवार शाम को एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी सूचना पहले पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने थुरल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसके पति ने न केवल उससे मारपीट की, बल्कि उसके कपड़ों को बाहर निकालकर आग लगा दी। साथ ही पड़ोसियों के घास को भी आग लगाई। यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी वह उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर चुका है। साथ ही सास और बच्चों से भी मारपीट करता है। उधर, पुलिस चौकी थुरल के प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें