कार चोरी के आरोप में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
थुरल (कांगडा)। थुरल बाजार से कार चोरी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने गगल से ऋषभ पुत्र अरविंद कुमार निवासी अनसोली गांव डाकघर मटौर को गिरफ्तार किया है। वहीं वीरवार को पकड़े गए आरोपी साहिल डोगरा का शुक्रवार को मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ऋषभ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थुरल बाजार में स्थित कटोच ऑटो रिपेयर की दुकान के सामने गैराज में से बिना नंबर की एक नई आल्टो 800 कार चोरी हो गई थी। चोरीशुदा कार को पुलिस ने रैत से बरामद कर लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने कार सहित साहिल डोगरा (22) पुत्र संजीव कुमार पोस्ट ऑफिस जमानाबाद (कांगड़ा) को रैत से पकड़ा था। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।