दो बच्चों को छोड़ घर से लापता हुई विवाहिता
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत एक गांव से विवाहिता घर से गायब हो गई। इस संदर्भ में परिजनों ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
पुलिस थाना में पति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी छह जुलाई को सुबह 9-10 बजे दो छोटे-छोटे बच्चों को खेलते छोड़कर कहीं चली गई। उसने बताया कि था कि वह किसी कार्य के लिए जवाली के लब बाजार में आई हुई है। दो-तीन घंटों के बाद दोबारा फोन किया कि तो उसने बताया कि वह जहां कहीं भी हो, उससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कहने के बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। सभी रिश्तेदारों से फोन करके पूछा गया, लेकिन उसकी पत्नी का कोई भी पता नहीं चला। सभी जगहों पर तलाश करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।