कंडवाल (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के कंडवाल में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। नूरपुर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संगम धीमान (22) पुत्र चमन लाल ढसोली (रैहन) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वह जसूर से पठानकोट की तरफ कार नंबर एचपी-19सी-2906 में जा रहा था। जैसे ही वह कंडवाल के समीप पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ के साथ टकरा गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर शान होटल के मालिक संजीव कुमार ने मौके पर जाकर देखा और कंडवाल पुलिस चौकी में फोन कर सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल कार चालक को पठानकोट के अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।