फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी मामले में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी मामले में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा की राम नगर कालोनी मंदिर में चोरी के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। लेकिन, पुलिस को चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

वीरवार को चोर मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से नकदी चुराकर ले गए थे। शुक्रवार को मंदिर में चोरी के बाद समीप एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की सफेद कार और चेहरे दिखाई देने का दावा किया था। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। वहीं पुलिस ने आस-पास की अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे हैं। लेकिन, चोरी के प्रयोग में लाई गई अल्टो कार किसी भी कैमरे में नहीं दिखाई दी है। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें