फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने बच्चे को मारे थप्पड़, पिता को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक ने पहले तो 5 वर्ष के पहली कक्षा के छात्र को चांटे मार दिए। जब बच्चे ने अपने पिता से अध्यापक की शिकायत की तो निजी स्कूल प्रबंधन ने उल्टा पिता के खिलाफ केस करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

इसके बाद पिता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने पहुंच गया। शाहपुर थाने में पिता ने निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ बच्चे के साथ मारपीट करवाने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। पहली कक्षा में पढ़ रहे दिव्यांश ने अपने पिता नैतिक डोगरा से वीरवार को स्कूल में उसके साथ उसके अध्यापक द्वारा उसे थप्पड़ मारने की शिकायत की। नैतिक डोगरा ने कहा कि वह सरकारी कर्मचारी है। सोमवार को जब वह मामले की जानकारी लेने स्कूल में प्रिंसिपल के पास गए तो वह उलटे उन्हें ही नसीहत देने लगे कि अगर ज्यादा हल्ला किया तो वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल दिनेश कौशल ने कहा कि ऐसा कोई भी मामला उनके ध्यान में नहीं है। थाना प्रभारी शाहपुर राजकुमार ने कहा कि शिकायत थाने में आई है। उन्होंने छात्र का मेडिकल करवाने को कहा है। जल्द पीड़ित बच्चे के अभिभावक और स्कूल के प्रबंधक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि निजी स्कूल हाल ही में गुरुग्राम स्थित एक स्कूल में हुई बच्चे की मौत से भी सबक नहीं ले रहे हैं। लापरवाही का आलम निजी स्कूलों में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहपुर के निजी स्कूल में अगर पिता अध्यापक की शिकायत लेकर गया तो आखिर स्कूल प्रबंधन द्वारा कथित रूप से उस पर ही केस करने की धमकी देना दर्शाता है कि स्कूलों में हालात किस कद्र बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें