पोते ने की दादा के साथ मारपीट
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के तहत एक युवक पर दादा के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। दादा की शिकायत पर पुलिस ने खुंडियां थाने में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता चिपलू राम पुत्र नारायण दास निवासी डाटी बग्गी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपने पुराने घर डाटी की तरफ जा रहा था, तब रिश्ते में पोते लगने वाले आशीष कुमार पुत्र प्रकाश चंद ने उसको अपशब्द कहे। साथ ही धक्का भी दिया। इससे वह नीचे गिर गया और उसके साथ मारपीट की। उधर, डीएसपी ज्वालाजी तिलकराज ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता चिपलू राम का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
---