फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया दुराचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी पुलिस थाना के तहत एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने बताया कि ज्वालामुखी पुलिस के पास बीती देर रात एक युवती ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा था कि युवक 2014 से ही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा है। युवती के अनुसार युवक अब उसके साथ शादी से इंकार करते हुए किसी अन्य लड़की के साथ शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसकी भनक लगते ही युवती ने सारा किस्सा परिजनों को सुनाया। युवती के अनुसार आपसी सहमति के दौरान भी युवक ने उससे शादी करने की बात कबूल की थी, लेकिन अब वह इससे मुकर रहा है। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के मेडिकल के उपरांत बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें