धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 222 पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को 55 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
जिले में कोरोना महामारी के कारण अब तका 1,248 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें। अपनी कोरोना टेस्ट करवाएं, ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।