धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के कुल पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं 27 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। शनिवार को हमीरपुर के धलेरा गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इस समय जिला में 162 कुल एक्टिव केस पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 52110 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 50768 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1175 संक्रमित की उपचार के दैरान मौैत हो गई है।