फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कथित वोट चोरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी का पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डा पर सीईसी का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस ने सोमवार को धर्मशाला की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य डाकघर से कचहरी अड्डा तक आक्रोश रैली निकाली। कचहरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि वोटों को लेकर गंभीर आशंकाएं सामने आ रही हैं, जिससे चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने और मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की पुरजोर मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा कायम रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह जग्गी, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा, पुनीत मल्ली और केवल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धर्मशाला के कचहरी अड्डा पर सीईसी का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें