फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मतदाता सूची को लेकर लोगों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों का प्रकाशन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद नहीं हो पाया है। इससे न केवल मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, बल्कि राजनीतिक दलों ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का समय पर प्रकाशन किया जाना था, जिससे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। हालांकि, कांगड़ा जिला और 3-4 जिलों को छोड़ शेष जिलों में मतदाता सूचियां जारी की जा चुकी हैं, लेकिन राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में अब तक अंतिम सूची सार्वजनिक नहीं हुई है।
विज्ञापन

सूचियां जारी न होने के कारण आम नागरिक जिला और खंड स्तर के कार्यालयों के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई मतदाताओं का कहना है कि आवेदन करने के बावजूद उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ है या नहीं। वहीं, राजनीतिक दलों ने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि समय पर मतदाता सूची उपलब्ध न होने से बूथ स्तर पर सत्यापन और निगरानी प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें